Danapur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे लाइन पर बनाही रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को उसकी पहचान हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी स्वर्गीय परशुराम सिंह के 30 वर्षीय बेटे रंजीत कुमार के रूप में हुई। लाश की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रंजीत 20 नवंबर की सुबह हमेशा की तरह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन बनाही स्टेशन के पास उसकी लाश मिलने से परिवार में मातम छा गया। सबसे दुखद बात यह थी कि रंजीत का तिलक समारोह 21 नवंबर को होना था और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
परिवार वालों ने बताया कि रंजीत की पहली शादी 2021 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि इसी झगड़े में रंजीत की हत्या की गई है। उन्होंने खुशबू के पिता श्रीनारायण, उनके बेटे और दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजीत की हत्या प्लान बनाकर की गई है।
Also Read: सनहापुर PACS में 433 क्विंटल धान घोटाला उजागर, देखिए क्या हैं पूरा मामला
परिवार का आरोप है कि रंजीत की मौत नॉर्मल नहीं है। खुशबू की मौत के बाद से ही रंजीत की पहली पत्नी खुशबू के परिवार वाले बार-बार रंजीत को दूसरी शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





