---Advertisement---

Bagaha Accident News: दो सड़क हादसों में 1 की मौत, आधा दर्जन घायल

On: November 23, 2025 11:42 AM
Bagaha Accident News: दो सड़क हादसों में 1 की मौत, आधा दर्जन घायल
---Advertisement---

Bagaha Accident News: बगहा के रामनगर से बड़ी खबर आ रही है, जहां दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना रामनगर-लौरिया मुख्य मार्ग पर बरगजवा पकड़ी चौक के पास हुई।

एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ईंटों के ढेर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। माना जा रहा है कि घने कोहरे में नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रामनगर के बैकुंठवा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे ड्राइवर और तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कार सवार की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के बिसुनपुरवा चरघरवा गांव निवासी मुख्तार दीवान के बेटे इरशाद दीवान के रूप में हुई है। हालांकि घटना की सही वजह अभी ऑफिशियली पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Patna PMCH: इमरजेंसी वार्ड में महिला से छेड़छाड़, आरोपियों पर केस दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक, कार और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 BQ 1508 है, जो सफेद रंग की बताई जा रही है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। घायल ई-रिक्शा वालों का रामनगर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल कार सवार तीन लोगों को GMCH, बेतिया रेफर कर दिया गया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बगहा सबडिविजन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। छोटे लाल, घायल…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment