---Advertisement---

सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला, पैर में गोली लगने से घायल

On: November 24, 2025 3:18 PM
सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला, पैर में गोली लगने से घायल
---Advertisement---

Siwan News: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित मुरा गांव में शनिवार देर रात एक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। बारात से लौट रहे युवक ने जब विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान कोडर निवासी देवी लाल साह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप मुरा गांव के राम लखन महतो के घर आयोजित बारात में शामिल होकर लौट रहा था। रास्ते में अपराधियों ने उसे रोका, मारपीट की और विरोध करने पर गोली चला दी।

Also Read: Patna PMCH: इमरजेंसी वार्ड में महिला से छेड़छाड़, आरोपियों पर केस दर्ज

परिवार वालों को सूचना मिलते ही वे संदीप को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिता देवी लाल साह के अनुसार, अधिक खून बहने के कारण संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थिति सामान्य होने पर वे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। बसंतपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है और घटना की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment