Bihar News: खबर बिहार की राजधानी पटना से है, जहां बिहार में नई सरकार बनने के बाद, सीएम नीतीश कुमार के कई नए मंत्रियों ने अब अपना पद संभाल लिया है। दोनों डिप्टी CM, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मदन साहनी, श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश ने अपना पद संभाल लिया है। कई मंत्रियों ने आज, सोमवार को अपना पद संभाला। संजय टाइगर, बिजेंद्र यादव, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता और जमा खान ने अपना पद संभाला।
बिहार के कई मंत्री ने संभाला कार्यभार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन और श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर ने कार्यभार संभाल लिया है।
Also Read: बरमोतरा नहर से बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
वही कार्यभार संभालने के बाद मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि वे काम में तेजी लाएंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे। टाइगर ने कहा कि मजदूरों का कल्याण उनकी प्राथमिकता होगी।
मंत्री नितिन नवीन ने संभाल पदभार
वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के लोगों को हर 40 किलोमीटर पर चार लेन की सड़कें दी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जिन सड़क परियोजनाओं की घोषणा की थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार विभाग की योजनाएं समय पर पूरी की जाएंगी।





