---Advertisement---

रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का नया भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

On: November 29, 2025 6:07 PM
रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का नया भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
---Advertisement---

Bhojpuri News: भोजपुरी संगीत जगत में रितु रमन फिल्म प्रोडक्शन का नया गाना “सटावा जनी राइफल करेजवा पर” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत और अदाकारा सपना चौहान की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों कलाकारों के एक्सप्रेशन, अभिनय और खूबसूरत प्रस्तुति ने इस गाने को रिलीज के तुरंत बाद ही खास लोकप्रियता दिला दी है।

गाने के निर्माता सी.बी. रमन का कहना है कि भोजपुरी दर्शकों की बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। वहीं, कृष्णा मुरारी रमन और मनोरमा रमन के क्रिएटिव मार्गदर्शन ने वीडियो को एक अलग पहचान दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट में राजकुमार सर का विशेष सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।

अभिनेता अंशुमान सिंह के अनुसार यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान हर फ्रेम में उन्होंने दिल से अभिनय किया। सपना चौहान के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का मिल रहा प्यार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Also Read: BSEB ने 2025–26 सत्र की मैट्रिक और इंटर परीक्षा तिथियों का किया ऐलान

इस गाने को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है लोकप्रिय गायकों साजन बाबू और पूनीता प्रिया ने। गीतकार धीरज दीवाना ने जज़्बात और मस्ती को खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है, जबकि ट्यून है द्वारा दिया गया आधुनिक संगीत युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। वीडियो निर्देशन राहुल झा और जीतेन्द्र जीटू जिट्ज़ ने किया है। एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स और DI कार्य को क्रमशः पंकज सॉ और रोहित सिंह ने खूबसूरती से संभाला है। PR का दायित्व रंजन सिन्हा निभा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment