---Advertisement---

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: Madhuri Dixit ने किया धांसू एंट्री, लेकर आईं Mrs. Deshpande का रोमांच

On: November 30, 2025 6:43 PM
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: Madhuri Dixit ने किया धांसू एंट्री, लेकर आईं Mrs. Deshpande का रोमांच
---Advertisement---

Bigg Boss: बिग बॉस 19 के रविवार वाले वीकेंड का वार एपिसोड को इस बार और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री होने वाली है। शो के मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो और तस्वीरों ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। माधुरी दीक्षित अपने नए थ्रिलर शो मिसेज देशपांडे को प्रमोट करने के लिए सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर दिखाई देंगी, जिसकी स्ट्रीमिंग जल्द ही JioHotstar पर शुरू होने वाली है।

प्रोमो वीडियो में, माधुरी को घरवालों के सामने एक दिलचस्प टास्क रखते हुए दिखाया गया है। यह टास्क न सिर्फ उनकी दोस्ती की परीक्षा लेगा, बल्कि कंटेस्टेंट्स के असली नेचर को भी सामने लाएगा। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “माधुरी दीक्षित आईं मिसेज देशपांडे के अंदाज़ में, और वीकेंड का वार हो गया और भी एंटरटेनिंग।”

Also Read: भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 28वां अधिवेशन, सम्राट चौधरी का संबोधन

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री किसी परिचय की मोहताज नहीं है। दोनों की जोड़ी को खासकर 1994 की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन..! में बेहद पसंद किया गया था, जहां प्रेम और निशा के रूप में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था। ऐसे में दोनों का साथ में बिग बॉस स्टेज पर आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

दूसरी ओर, मिसेज देशपांडे एक दमदार थ्रिलर सीरीज है, जिसमें माधुरी लीड रोल में नजर आएंगी। इसका टीज़र 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ किया गया था। यह शो 19 दिसंबर 2025 से सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। दर्शक इसमें माधुरी का नया और रोमांचक अवतार देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment