Bettiah News: मझौलिया हेल्थ केयर द्वारा मोतीलाल 10+2 स्कूल के खेल मैदान में आयोजित लॉन बॉल्स चयन सह प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीईओ हफीजुर रहमान, इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार, तिरूवाह विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. जियाउद्दीन, मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एचएम सचिंद्र राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर प्रखंड के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। तीन दिवसीय खेल की शुरुआत स्कूली छात्राओं के स्वागत गान से हुई। समारोह की अध्यक्षता वेस्ट चंपारण बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. मो. सरफराज आलम ने की। उन्होंने लॉन बॉल के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र लॉन बॉल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकते हैं। खेल की शुरुआत बीईओ ने बॉल को घुमाकर की। मौके पर कई छात्र-छात्राओं ने इस खेल में रुचि लेते हुए उनके कैंपस में प्रशिक्षण के लिए आवेदन दिया।
बीईओ ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए रोजाना अभ्यास करें। इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने स्कूली छात्रों को मोबाइल फोन से दूर रहने की सलाह दी।
Also Read: जहानाबाद में ड्रग्स का खतरा! शकूराबाद में फैल रहा नशा, युवा बने शिकार
इस अवसर पर मझौलिया में विज्ञान शिक्षक सुमित कुमार चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव जाकिर हुसैन, डॉ. शमीम अख्तर, डॉ. जुबैर अहमद, नवल किशोर प्रसाद, धनंजय तिवारी, खेल शिक्षक बिपिन कुमार, सिंह शिक्षिका वीणा भीम संत, शालिनी शाह निधि कुमारी, रिंकू सिंह अंजनी कुमारी, मो. एकराम नसीम आलम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। डॉ. अरशद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।





