---Advertisement---

मधेपुरा में 25 हजार के इनामी तस्कर प्रशांत कुमार गिरफ्तार

On: December 2, 2025 5:43 PM
मधेपुरा में 25 हजार के इनामी तस्कर प्रशांत कुमार गिरफ्तार
---Advertisement---

Madhepura News: मधेपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश और शराब तस्कर प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घैलाढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-12 का रहने वाला है और काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मंगलवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी संदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जिले में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान तब सामने आया था जब 26 अक्टूबर की रात मधेपुरा सदर पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड संख्या-02 स्थित भुवन भास्कर के घर में अवैध हथियार और विदेशी शराब छिपाई गई है। छापेमारी में पुलिस ने तीन पिस्टल, दो देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस और नौ लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इस दौरान भुवन भास्कर को गिरफ्तार किया गया था।

Also Read: फलों–सब्जियों की बर्बादी रोकने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल

पूछताछ में भुवन भास्कर ने बताया था कि यह पूरा कारोबार प्रशांत कुमार के साथ मिलकर चलता है। तभी से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर एक दिसंबर को प्रशांत को मधेपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी संदीप सिंह के अनुसार प्रशांत कुमार कोसी, पूर्णिया और बंगाल क्षेत्र में भी सक्रिय रहा है। उसकी गिरफ्तारी से जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद है। आरोपी पर चौथम थाना में एक और मधेपुरा थाना में दो मामले दर्ज हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment