---Advertisement---

बिहार में ग्रामीण सड़कें बनीं विकास और सुगम यात्रा का मार्ग

On: December 2, 2025 6:50 PM
बिहार में ग्रामीण सड़कें बनीं विकास और सुगम यात्रा का मार्ग
---Advertisement---

Patna News: बिहार के गांवों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। राज्य सरकार के ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018 के तहत ग्रामीण सड़कों के निर्माण और रखरखाव पर जोर दिया जा रहा है। योजना के लक्ष्य 40,265 किलोमीटर सड़कों के रखरखाव और मरम्मती का है, जिसमें अब तक 37,589 किलोमीटर लंबाई की 15,589 सड़कें पूरी तरह से दुरुस्त कर दी गई हैं।

सरकार का प्रयास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इन सड़कों को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इस पहल के कारण ग्रामीण इलाकों में हर मौसम में आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों के लिए फसल बाजार तक पहुँचाना, बच्चों के स्कूल जाना और आपात स्थिति में अस्पताल तक मरीज पहुंचाना अब सरल और सुरक्षित हो गया है।

Also Read: मधेपुरा में 25 हजार के इनामी तस्कर प्रशांत कुमार गिरफ्तार

बेहतर सड़कें स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रही हैं। फसल, दूध और अन्य ग्रामीण उत्पाद अब तेजी से शहरों और बाजारों तक पहुँच रहे हैं। इसके अलावा, पुलिस और आपदा राहत दलों के लिए दूरस्थ इलाकों में पहुंचना भी आसान हो गया है।

जिलों में पूर्वी चंपारण सबसे आगे है, जहां 957 में से 918 सड़कें सुधारी गई हैं। मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा सारण, समस्तीपुर, गया और वैशाली जिलों में भी हजारों किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों और पुलों का नियमित रख-रखाव कर ग्रामीण जनता को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment