---Advertisement---

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए शिक्षक की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

On: December 3, 2025 7:43 PM
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए शिक्षक की मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
---Advertisement---

Jehanabad News: शहर के न्यू बाइपास पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है, जो मिडिल स्कूल इमलिया मोड़ (कुर्था) में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। दैनिक दिनचर्या के अनुसार वे आज भी अपने घर काली नगर, जहानाबाद से स्कूटी पर स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जीवन-यात्रा अचानक रोक दी।

तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक न्यू बाइपास पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुबोध कुमार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबोध कुमार पहले से दिव्यांग थे और रोजाना विशेष (दिव्यांग) स्कूटी से ही अपने स्कूल आते-जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। उनके पैतृक गांव स्वाजपुर गोनावा (कुर्था) में मातमी सन्नाटा छा गया है।

Also Read: अतिक्रमण हटाओ अभियान में 50 लाख की अवैध महुआ शराब बरामद

CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि न्यू बाइपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment