Bihar News: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, जिसे लेकर राजनीति गर्माई हुई है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में यूपी या योगी मॉडल लागू किया जा रहा है।
इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कार्रवाई पूरी तरह कानून संगत और कोर्ट के आदेश के बाद हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हार के कारण विरोधी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का कारण विकास मॉडल है।
Also Read: नीतीश कुमार ने राज्यपाल अभिभाषण पर की केंद्र सरकार की तारीफ, पीएम मोदी को किया सलाम
बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल अवैध निर्माण और कब्जाधारियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। सीएम और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास की प्रक्रिया तेजी से जारी है और सभी क्षेत्रों में सुधार दिखाई देगा।





