---Advertisement---

मुजफ्फरपुर में डिजिटल हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: December 5, 2025 5:11 PM
मुजफ्फरपुर में डिजिटल हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
---Advertisement---

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीबीआर भवन में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती डिजिटल हिंसा को लेकर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री कुमारी और सीजेएम राज कपूर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा की। खासकर मोर्फ्ड फोटो-वीडियो वायरल करना, रिवेंज पॉर्न, ऑनलाइन स्टॉकिंग, ट्रोलिंग, ब्लैकमेलिंग और अन्य प्रकार के ऑनलाइन उत्पीड़न पर छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि किसी भी प्रकार की डिजिटल हिंसा का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर या cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज करनी चाहिए। साथ ही, चैट और स्क्रीनशॉट जैसे डिजिटल सबूत सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

Also Read: गया में बड़ी सफलता: आठ मामलों में वॉन्टेड हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

कार्यक्रम में एसीजेएम मृत्युंजय, न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत कुमार ओझा, पैनल अधिवक्ता बालमुकुंद कुमार और साइबर थाना के अधिकारी उपस्थित रहे। साइबर थाना के विशेष जज मणिशंकर मणि ने छात्राओं को त्वरित कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा विशाखा ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है। उन्होंने सलाह दी कि निजी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए। वहीं, महिला दारोगा सुचित्रा कुमारी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और गलत कंटेंट की रिपोर्ट जरूर करनी चाहिए। उन्होंने एम कवच ऐप इंस्टॉल करने की भी अपील की।

आकांक्षा सेवा सदन की सचिव वंदना शर्मा ने बताया कि डिजिटल हिंसा रोकने के लिए समाज और सरकार दोनों स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अंत में सचिव जयश्री कुमारी ने कहा कि डिजिटल दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतना ही सावधान रहना जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीड़ित महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment