---Advertisement---

पटना में STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर की की मांग तेज

On: December 11, 2025 6:35 PM
पटना में STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर की की मांग तेज
---Advertisement---

Patna News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) मुख्यालय के बाहर 11 दिसंबर को बड़ी संख्या में STET अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि STET फिजिक्स की रिवाइज्ड आंसर की तुरंत जारी की जाए और कॉमर्स पेपर में आए आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों की निष्पक्ष जांच कर अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके।

“शिकायतें भेजने के बावजूद अबतक कार्रवाई नहीं” — अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों ने बताया कि बिहार बोर्ड को कई बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसी कारण आक्रोशित छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बोर्ड की ओर से जारी आंसर की में कई उत्तर गलत थे। इसको लेकर वे पहले भी दो बार रिवाइज्ड आंसर की जारी करने की मांग कर चुके हैं।

Also News: मोहनिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिज़ल्ट जारी होने से पहले फिर बढ़ा विरोध

बिहार बोर्ड ने STET का रिज़ल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन परिणाम आने से पहले ही अभ्यर्थियों ने दोबारा प्रदर्शन तेज कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि जब तक आंसर की की त्रुटियाँ सुधारी नहीं जाएंगी, तब तक रिज़ल्ट न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

छात्र नेता सौरभ भी अभ्यर्थियों के समर्थन में

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ छात्र नेता सौरभ भी मौजूद रहे। अभ्यर्थियों का कहना है कि फिजिक्स और कॉमर्स के करीब 40–50 प्रश्नों में त्रुटि है, इसलिए रिवाइज्ड आंसर की जारी होना बेहद जरूरी है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment