---Advertisement---

पटना पुस्तक मेला बना ज्ञान के साथ सेहत का भी केंद्र

On: December 13, 2025 8:04 PM
पटना पुस्तक मेला बना ज्ञान के साथ सेहत का भी केंद्र
---Advertisement---

Patna News: गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेले में इस बार पाठकों के लिए पुस्तकों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पांच दिसंबर से शुरू हुए मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए जांच शिविरों के माध्यम से आगंतुकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेले के आठ दिनों में 12 दिसंबर तक तीन हजार से अधिक लोगों ने इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। इनमें से लगभग 2200 से अधिक लोगों ने शुगर, उच्च रक्तचाप, ईसीजी तथा ओरल कैंसर से बचाव के लिए मौखिक जांच कराई है।

Also Read: कार्मेल हाई स्कूल के प्री-प्राइमरी वार्षिक उत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ

शिविर में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग नियमित रूप से जांच करवा रहे हैं, जिससे कई बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही संभव हो पा रही है। जांच के दौरान बीपी, शुगर एवं अन्य सामान्य या मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं। इनमें डायरिया, पेट दर्द, बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम से संबंधित दवाएं शामिल हैं।

मेले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है, जिसमें युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही। शनिवार दोपहर दो बजे तक शिविर के माध्यम से 35 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था। संग्रहित रक्त का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर रोगियों के इलाज में विभिन्न अस्पतालों में किया जाएगा।

ज्ञान, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता के इस समन्वय ने पटना पुस्तक मेले को एक नई पहचान दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment