---Advertisement---

दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट, अपराधी फरार

On: December 13, 2025 8:20 PM
दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट, अपराधी फरार
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर देखने को मिले, जब बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर 17 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है।

यह लूट की घटना कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप न्यू फोर लेन रोड स्थित लालू-राबड़ी मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी कलेक्शन की राशि लेकर वितरण के लिए जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसे रोककर हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग छीन लिया।

Also Read: प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी बना बिहार, 50 हजार से अधिक किसान जुड़े

पीड़ित कर्मी ने बताया कि वह जमालाबाद और चांदनी चौक क्षेत्र से राशि की वसूली कर लगभग 17 लाख रुपये लेकर आगे जा रहा था। तभी हेलमेट पहने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और लूट के बाद मोतीपूर की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment