---Advertisement---

दीघा में ‘अभिनंदन दीघा–कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन

On: December 13, 2025 8:31 PM
दीघा में ‘अभिनंदन दीघा–कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन
---Advertisement---

Patna News: पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को ‘अभिनंदन दीघा–कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीघा सहित पूरे बिहार के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए एनडीए को प्रचंड जनादेश दिया है। यह विश्वास बिहार की जनता की विकास और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. जायसवाल ने समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। बूथ स्तर से लेकर जनसंपर्क तक कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ एनडीए के विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया, और यही परिश्रम इस जीत का आधार बना।

Also Read: दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट, अपराधी फरार

उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। यह सफलता केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य, जनकल्याण और विकास के संकल्प की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही उन्होंने दीघा विधायक संजीव चौरासिया की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों का असर क्षेत्र के विकास और चुनावी परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा को नमन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सभी वर्गों के मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री रामकृपाल यादव, नितिन नबीन, पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, संजीव चौरासिया सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनोज सिंह ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment