---Advertisement---

संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

On: December 15, 2025 5:56 PM
संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
---Advertisement---

Patna News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा सदर से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा की गई यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी डॉ. दिलीप जायसवाल के पास थी।

संजय सरावगी बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और वर्ष 2005 से विधानसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वे नीतीश कुमार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Also Read: नवादा में महिला से लूट करने वाले दो हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

भाजपा संगठन में संजय सरावगी को मिथिलांचल का मजबूत और अनुभवी चेहरा माना जाता है। वे वैश्य समुदाय से आते हैं, जो भाजपा का परंपरागत और मजबूत वोट बैंक माना जाता है। संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सरावगी उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी नई भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment