---Advertisement---

राजीव रौशन बने बिहार उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

On: December 15, 2025 6:05 PM
राजीव रौशन बने बिहार उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव
---Advertisement---

Patna News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी राजीव रौशन ने सोमवार को नव सृजित बिहार उच्च शिक्षा विभाग के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार के लक्ष्यों को जमीन पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।

राजीव रौशन ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग का संचालन दो स्तरों पर किया जाता है। शिक्षण और प्रशासनिक कार्य लोकभवन से संचालित होते हैं, जबकि वित्तीय कार्य शिक्षा विभाग के माध्यम से होते हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विभाग को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Also Read: संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

सचिव ने कहा कि इस नए विभाग का गठन उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, बहुआयामी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. एन.के. अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए सचिव का स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, जिसमें विभाग के गठन, संरचना, कार्यों और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग के परामर्शी बैद्यनाथ यादव, निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार, उप-निदेशक नशीम अहमद, दीपक कुमार, दिवेश चौधरी, उप-निदेशक (प्रशासन) रामानुज प्रसाद सिंह, विशेष कार्य अधिकारी विनीता, उप-निदेशक (जन-संपर्क) दिनेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment