---Advertisement---

पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

On: December 15, 2025 6:18 PM
पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू
---Advertisement---

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में भव्य स्तर पर शुरू हो गई है। फिल्म की शुरुआत की खबर के बाद फैंस में उत्साह की लहर देखी जा रही है। सामाजिक संदेश, दमदार एक्शन और भावनात्मक कहानी से सजी यह फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही चर्चा में है।

‘दानवीर’ का निर्माण वाई सी प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. और मारफा म्यूजिक के बैनर तले किया जा रहा है। निर्माता हैं प्रेम पाल और अमृत कुमार, जबकि सह-निर्माता के रूप में इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) जुड़े हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज नारायण कर रहे हैं, जिनसे एक सशक्त और मनोरंजक प्रस्तुति की उम्मीद की जा रही है।

Also Read: राजीव रौशन बने बिहार उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव

फिल्म में पवन सिंह के साथ समर सिंह और महिमा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म को मजबूती प्रदान करेंगे।

पवन सिंह ने कहा कि ‘दानवीर’ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ समाज को मजबूत संदेश भी देगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्शन, इमोशन, पारिवारिक मूल्य और सामाजिक सरोकारों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलेगा। लखनऊ की खूबसूरत लोकेशन पर शूटिंग शुरू होना पूरी टीम के लिए उत्साहजनक है।

फिल्म के गीत छोटू और रत्नेश सिंह ने तैयार किए हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रियांशु सिंह और सरगम संभाल रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी देवेंद्र तिवारी, नृत्य निर्देशन गोल्डी जायसवाल और सोनू, तथा कला निर्देशन पवन प्रजापति कर रहे हैं।

प्रोडक्शन टीम में आदित्य सिंह ईपी, बबलू प्रोडक्शन कंट्रोलर और नितिन प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में शामिल हैं। कुल मिलाकर ‘दानवीर’ पवन सिंह के करियर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने वाली फिल्म साबित होने जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment