---Advertisement---

सीवान स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 61 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

On: December 22, 2025 6:10 PM
सीवान स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 61 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
---Advertisement---

Siwan News: सीवान जिले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 22 दिसंबर को गोरखपुर–संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15028) के सीवान रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आगमन के दौरान RPF की टास्क टीम ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से Officers Choice Original Whisky की 61 बोतलें (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 10.980 लीटर और अनुमानित कीमत 13,176 रुपये बताई गई है।

Also Read: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान इमरान अली (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामद शराब को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सदर सीवान को सौंप दिया गया। इस मामले में अपराध संख्या 888/25 के तहत धारा 30(a), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव ने किया। RPF ने स्पष्ट किया है कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध शराब तस्करी व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment