---Advertisement---

बिहार में सात निश्चय-3 योजना हर घर तक पहुंचेगी

On: December 24, 2025 12:43 PM
बिहार में सात निश्चय-3 योजना हर घर तक पहुंचेगी
---Advertisement---

Patna News: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 की जानकारी राज्य के हर घर तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मंत्री विजय चौधरी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार प्रभावी ढंग से किया जाए और किसी भी गलत सूचना या अफवाह का तुरंत खंडन किया जाए।

सूचना भवन में हुई समीक्षा के दौरान मंत्री चौधरी ने बताया कि IPRD सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, यूट्यूब, X, इंस्टाग्राम), आउटडोर होर्डिंग्स, फ्लेक्स, चैटबॉट और इन्फ्लूएंसर्स के माध्यम से जनता तक पहुंचा रहा है। विभाग विशेष रूप से 15 प्रमुख थीम्स पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिनमें रोजगार सृजन, विधि-व्यवस्था, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, पुलिस आधुनिकीकरण, नगर और औद्योगिक विकास, जलवायु परिवर्तन, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और खेल शामिल हैं।

Also Read: ढाका हिंसा के बीच 48 घंटे बाद सुरक्षित लौटे भारतीय संगीतकार

समीक्षा में यह भी बताया गया कि विभाग गलत सूचनाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करता है और प्राकृतिक आपदा, शांति-व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनता की प्रतिक्रिया को विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर सरकार तक पहुंचाया जाता है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रमुख योजनाओं में क्षेत्रीय प्रचार योजना, विशेष अंगीभूत योजना, जनजातीय क्षेत्र उप योजना, बिहार राज्य पत्रकार सम्मान पेंशन योजना, बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना, बिहार डायरी-कैलेंडर प्रकाशन, राज्य सूचना केंद्र संचालन, आउटडोर पब्लिसिटी और पत्रकारों का प्रमाणीकरण व कल्याण शामिल हैं।

समीक्षा में कहा गया कि राज्य के सभी विभागों में जनसंपर्क पदाधिकारी योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में सक्रिय हैं। नियमित प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से सरकारी सूचनाओं का तथ्यात्मक प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी हर घर तक पहुंचे और राज्य का विकास जन-जन की भागीदारी से हो।

बैठक में विभाग के सचिव अनुपम कुमार, निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment