Aurangabad News: यह घटना बिहार के औरंगाबाद जिले में फेशर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां DDU रेल सेक्शन पर चल रही एक मालगाड़ी मंगलवार देर रात अचानक पटरी से उतर गई।
मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मालगाड़ी पैदल यात्री एवं चालक सुरक्षित
गनीमत रही कि घटना के समय कोई यात्री ट्रेन पास में नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और एक टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी एक साइड लाइन पर खड़ी थी, जिस वजह से मेन रेल लाइन पर ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर समय पर रवाना होती रहीं।
फिलहाल, रेलवे प्रशासन पटरी से उतरने के कारणों की जांच कर रहा है, और बोगियों को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है।
Also Read: गोलीकांड का खुलासा- घायल आरिफ मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार





