---Advertisement---

बिहार में अपराध का तांडव, गया में दंपति की हत्या से सनसनी

On: December 26, 2025 3:22 PM
बिहार में अपराध का तांडव, गया में दंपति की हत्या से सनसनी
---Advertisement---

Bihar Crime News: बिहार के गया में दोहरे हत्याकांड तांडव से सनसनी फैल गई है। बेखौफ अपराधियों ने पति-पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है… बिहार में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी एक के बाद एक बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला गया का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक दंपति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पति-पत्नी की एक साथ हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चम्पी गांव में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दंपति धान के खेत में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काटकर दंपति की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी के रूप में हुई है। केसरी देवी गांव की वार्ड सदस्य थीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शेरघाटी पुलिस

सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, फार्मेसी मालिक पर दिनदहाड़े फायरिंग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment