Siwan News: सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित मुरा गांव में शनिवार देर रात एक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने घात लगाकर हमला कर दिया। बारात से लौट रहे युवक ने जब विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
घायल युवक की पहचान कोडर निवासी देवी लाल साह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप मुरा गांव के राम लखन महतो के घर आयोजित बारात में शामिल होकर लौट रहा था। रास्ते में अपराधियों ने उसे रोका, मारपीट की और विरोध करने पर गोली चला दी।
Also Read: Patna PMCH: इमरजेंसी वार्ड में महिला से छेड़छाड़, आरोपियों पर केस दर्ज





