---Advertisement---

Bhojpur Accident: अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंदा

On: December 3, 2025 12:35 PM
Bhojpur Accident: अनियंत्रित टेलर ने दवा लेने जा रही महिला को रौंदा
---Advertisement---

Bhojpur Accident: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के संदेश टोला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक गायत्री देवी (29) जिले के अखगांव गांव की रहने वाली रंजीत कुमार की पत्नी थीं। उनके पति रंजीत कुमार ने बताया कि गायत्री देवी किसी काम से संदेश टोला गई थीं।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Also Read: बिहार में ग्रामीण सड़कें बनीं विकास और सुगम यात्रा का मार्ग

सूचना मिलने पर संदेश थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment