---Advertisement---

मोकामा में एसटीपी के पानी से प्रभावित रबी फसल को बचाने के प्रयास तेज

On: December 7, 2025 6:39 PM
मोकामा में एसटीपी के पानी से प्रभावित रबी फसल को बचाने के प्रयास तेज
---Advertisement---

Barh News: नगर क्षेत्र में स्थापित एसटीपी प्लांट से निकलने वाले पानी के कारण टाल क्षेत्र में रबी फसल प्रभावित होने लगी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नुकसान को रोकने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। रविवार को बुडको के परियोजना निदेशक सत्येंद्र प्रसाद समेत विभाग के अन्य अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का भ्रमण किया और किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Also Read: शाहपुर ब्लॉक में सालों से सड़क पर जलजमाव, सड़क बनी तालाब

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसटीपी से निकलने वाले निर्मल पानी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के वैकल्पिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही मोकामा नगर को गंदे पानी के दुष्प्रभाव से बचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

बताया गया कि एसटीपी से प्रतिदिन लगभग 50 लाख लीटर शुद्ध पानी निकलता है। इसे गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए उपयुक्त मार्ग तलाशने को लेकर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया। टीम ने आश्वासन दिया कि पानी के सुरक्षित निष्कासन के लिए संभावित विकल्पों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment