---Advertisement---

मधेपुरा में तीन लाख की अवैध मांगुर मछली जब्त

On: December 5, 2025 5:26 PM
मधेपुरा में तीन लाख की अवैध मांगुर मछली जब्त
---Advertisement---

Madhepura News: मधेपुरा जिले के मत्स्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख रुपये मूल्य की अवैध मांगुर मछली को साहुगढ़ नदी के पास से बरामद किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी खेप को जब्त कर लिया और बाद में सरकारी नियमों के अनुसार गुमटी नदी के किनारे ले जाकर सभी मछलियों को नष्ट कर दिया। अवैध कारोबार से जुड़े इस मामले में मत्स्य विभाग ने सदर थाना में केस दर्ज कराया है।

मत्स्य विभाग के पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि मांगुर मछली का क्रय-विक्रय और प्रजनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए इन मछलियों को साहुगढ़ नदी पुल के पास बेचने लाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मछलियों की यह बड़ी खेप पश्चिम बंगाल से ट्रक के माध्यम से लाई गई थी, जिसे स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी थी।

Also Read: मुजफ्फरपुर में डिजिटल हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभाग को जैसे ही गुप्त सूचना मिली, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान दो मछली व्यापारियों को गिरफ्तार भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मांगुर मछली के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित मछली की बिक्री या पालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग जब्त मछलियों को जमीन से उठाकर अपने घर ले जाने की कोशिश करते देखे गए, जिस पर विभाग ने सख्त नाराज़गी जताई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोशिशें स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक हैं और इस पर रोक लगाने के लिए जनजागरूकता के साथ कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment