---Advertisement---

उपेंद्र कुशवाहा का बयान और दीपक प्रकाश पर सियासी घमासान

On: November 24, 2025 5:18 PM
उपेंद्र कुशवाहा का बयान और दीपक प्रकाश पर सियासी घमासान
---Advertisement---

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों अपने बेटे दीपक प्रकाश को लेकर खूब चर्चा में हैं क्योंकि दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कही हुई एक पुरानी बात को याद किया और उसे मौजूदा हालात से जोड़ते हुए जनता के सामने रखा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि कभी कभी बड़ों की बातें याद रखनी चाहिए और आज उन्हें अपने बड़े भाई नीतीश कुमार की वह बात अचानक याद आ गई उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बार समझाया था कि जब आप खाएंगे तो मक्खियां भिनभिनाएंगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

बस उन्हें बाएं हाथ से हटाते रहिए और दाएं हाथ से अपना काम करते रहिए इस सीख का सहारा लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर सीधा निशाना साधा और यह दिखाने की कोशिश की कि आलोचना से घबराने की जरूरत नहीं है।

Also Read: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नए मंत्रियों ने लिया चार्ज, देखिए पूरी सूची

दीपक प्रकाश के बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है दीपक सासाराम विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट भी रह चुके हैं और पासवान को सिर्फ 327 वोट मिले थे जिसके कारण उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी।

इसी कारण विपक्ष दीपक प्रकाश के मंत्री बनने पर और तीखे सवाल खड़ा कर रहा है लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट के जरिए साफ संकेत दिया है कि वे विरोध से प्रभावित नहीं होने वाले हैं और आगे भी मजबूती से अपने फैसले पर आगे बढ़ते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment