Madhepura News: मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में झपटमार गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। लगातार घटनाओं से स्थानीय लोग डर और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।हाल ही में दिनदहाड़े बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपए झपट लिए थे।
इसी बीच एक और महिला को निशाना बनाया गया। वार्ड नंबर-20, लॉ कॉलेज के पीछे, शिव मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही अनीता सरकार से बाइक पर बैठे दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली।
Also Read: बिहार में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, विकास पर NDA का फोकस
पीड़िता ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर पश्चिमी बाइपास की ओर भाग गया। चेन का वजन करीब 15 ग्राम था और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.80 लाख रुपए बताई जा रही है। अनीता सरकार ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग झपटमार गिरोह की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।




