Bihar News: सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन से विजयी भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुँचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। पूरे छातापुर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
उनके रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि यह आभार यात्रा छातापुर की जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन के लिए धन्यवाद प्रकट करने के उद्देश्य से निकाली गई है।
Also Read: दानापुर में गंगा नदी में युवक डूबा, SDRF कर रही तलाश





