---Advertisement---

Global Market News: निफ्टी चढ़ा, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

On: November 19, 2025 6:26 PM
Global Market News: निफ्टी चढ़ा, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
---Advertisement---

Global Market News: गिफ्ट निफ्टी में 60 पॉइंट्स की बढ़त दिख रही है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को US बाजार मिले-जुले बंद हुए। डाउ, S&P500 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि डाउ जोंस 2 सेशन में 1100 पॉइंट्स गिरा। बाजार को दिसंबर में रेट कट की उम्मीद कम है। सिर्फ 44% लोग ही कट की उम्मीद कर रहे हैं। पहले 61% लोग कट की उम्मीद कर रहे थे।

कॉफी, कोको और केले पर ज़्यादा टैरिफ नहीं लगेगा। बीफ़ प्रोडक्ट्स पर भी ज़्यादा टैरिफ नहीं लगेगा। टमाटर, एवोकाडो और नारियल पर भी छूट है। संतरे, अनानास, ब्लैक और ग्रीन टी, दालचीनी और जायफल पर ज़्यादा टैरिफ नहीं लगेगा। 4 लैटिन अमेरिकी देशों के साथ डील हुई।

Also Read: 

अर्जेंटीना, ग्वाटेमाला के साथ डील हुई। एल साल्वाडोर, इक्वाडोर के साथ भी डील हुई है। अर्जेंटीना, ग्वाटेमाला पर 10% टैरिफ लगेगा। एल साल्वाडोर पर भी 10% टैरिफ लगेगा। इक्वाडोर से इंपोर्ट होने वाले सामान पर 15% टैरिफ लगेगा। अमेरिका ने स्विट्जरलैंड के साथ भी डील की। ​​अब स्विट्जरलैंड पर 15% टैरिफ लगेगा। पहले स्विट्जरलैंड पर 39% टैरिफ लग रहा था। स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन की कंपनियां US में इन्वेस्ट करेंगी। अगले 5 साल में $200 बिलियन इन्वेस्ट करेंगी। फार्मा, मशीनरी, मेडिकल डिवाइस में नौकरियां बढ़ेंगी। गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग, एयरोस्पेस में नौकरियां बढ़ेंगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment