---Advertisement---

दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर इंडिगो फ्लाइट्स रद्द

On: December 8, 2025 6:29 PM
दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर इंडिगो फ्लाइट्स रद्द
---Advertisement---

IndiGo Flight News: देशभर में इंडिगो की उड़ानों में सुधार का नाम नहीं लिया जा रहा है और यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 261 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें दिल्ली से 134 और बेंगलुरु से 127 उड़ानें शामिल हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही मैनेजर इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में गड़बड़ी के मामले में ‘कारण बताओ नोटिस’ दिया था। DGCA ने उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी साझा करने के लिए अतिरिक्त 24 घंटे का समय भी दिया है। अब वे सोमवार शाम 6 बजे तक अपना जवाब जमा कर सकते हैं।

Also Read: मुजफ्फरपुर में डॉ. जायसवाल का आभार समारोह

बीते 2 दिसंबर से इंडिगो की उड़ानों में लगातार समस्याएं आ रही हैं। अब तक 1,200 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे लाखों यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं। इंडिगो के मालिक राहुल भाटिया को सरकार और यात्रियों दोनों से आलोचना झेलनी पड़ रही है। कंपनी ने सफाई में कहा कि यह परेशानी पायलटों की नई उड़ान ड्यूटी और नियमों में बदलाव के कारण हो रही है।

इंडिगो यात्रियों के लिए स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और एयरलाइन को जल्द ही सुधार के उपाय करने होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment