Highest Debt Country 2025: विश्व की अर्थव्यवस्था 2025 में कई चुनौतियों का सामना कर रही है। IMF ने हाल ही में 2025 के अंत में सबसे अधिक कर्ज वाले देशों की नई सूची जारी की है। इस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं है, लेकिन जापान, सिंगापुर, इटली, अमेरिका जैसे बड़े देशों के नाम हैं। IMF के अनुसार, 2030 तक विश्व का कुल सार्वजनिक ऋण वैश्विक GDP के लगभग बराबर हो सकता है, जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का संकेत है।
- सूची में शीर्ष दस देश इस प्रकार हैं:
-
जापान – विकसित अर्थव्यवस्था होने के बावजूद कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है। जापान का कुल कर्ज लगभग 1,080.1 बिलियन डॉलर है, जो GDP के लगभग 250% के बराबर है।
-
सूडान – राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के कारण सूडान पर GDP के 221.5% का कर्ज है।
-
सिंगापुर – दीर्घकालिक प्रोजेक्ट्स और बॉन्ड के कारण सिंगापुर का कर्ज 175.6% तक पहुँच गया है।
-
ग्रीस – 2010 की मंदी के बाद भी वित्तीय संतुलन नहीं बना और कर्ज 147.7% है।
-
बहरीन – तेल पर निर्भरता और वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण GDP का 142.5% कर्ज।
-
इटली – धीमी विकास दर के कारण कर्ज 136.8% है।
-
मालदीव – पर्यटन में गिरावट के कारण GDP का 131.8% कर्ज।
-
अमेरिका – सरकारी खर्च और राजनीतिक मतभेदों के कारण GDP का 125% कर्ज।
-
सेनेगल – विकास परियोजनाओं और बाहरी उधारी के चलते GDP का 122.9% कर्ज।
-
फ्रांस – योजनाओं पर अधिक खर्च और विकास में कमी के कारण GDP का 116% कर्ज।
इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि कई विकसित और विकासशील देश भारी कर्ज के दबाव में हैं, और वैश्विक आर्थिक स्थिति 2025 में चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।







