---Advertisement---

गया में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

On: December 8, 2025 6:05 PM
गया में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
---Advertisement---

Gaya News: गया जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी अमर कुमार को गया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी इमामगंज डीएसपी कमलेश कुमार ने दी।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अमर कुमार के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस टीम को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

Also Read: मधेपुरा में हाइवा दुर्घटना: सात घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग

बताया गया कि हाल ही में बोधि बीघा थाना क्षेत्र में लूट और हत्या की एक गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना के मास्टरमाइंड अमर कुमार को अब पकड़ लिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि अमर कुमार का आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है और इसी वारदात में उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment