Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रामनगर से बड़ी खबर आ रही है, जहां सिगड़ी ठुठी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई और घरों में रखी पांच बकरियां, धान, चावल और करीब 80,000 रुपये कैश जलकर राख हो गए।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गांव वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझी, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था.
जिससे आग पीड़ितों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, कितने घर जले और आग कैसे लगी, इसकी अभी तक प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पीड़ितों और गांव वालों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए और लाखों का नुकसान हुआ है।
Also Read:
यह पूरी घटना रामनगर थाना इलाके के तौलाहा पंचायत में स्थित सिगड़ी ठुठी गांव की है। सोमवार देर रात बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग से भगदड़ मच गई। हालांकि, सावधानी के तौर पर बिजली सप्लाई काट दी गई है, और क्षेत्रीय प्रशासन अभी राहत सहायता के लिए मुआवज़े का अंदाज़ा लगा रहा है।





