Madhepura News: शंकरपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें थाना में तैनात जमादार उत्तम कुमार मंडल को कथित रूप से घूस लेते और शराब का सेवन करते देखा गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए मस्त मटन और वोडका का आनंद ले रहे हैं।
घूस और प्रशासनिक लापरवाही का मामला
वीडियो में जमादार उत्तम कुमार मंडल कथित रूप से पीड़ित राहुल कुमार से घूस लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जमादार यह भी कहते हैं कि “पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है”, और अब वे 2-5 हजार रुपये के बजाय सीधे 20 से 25 हजार रुपये ले रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय पुलिस प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार और घूसखोरी की गंभीर जांच की मांग को मजबूती देता है।
Also Read: नीमचक बथानी में मांझी का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह
पूर्व मामले का संदर्भ
बताया गया है कि वर्ष 2024 में राहुल कुमार के घर पुलिस ने छापेमारी की थी। उनके किराना सामान को जब्त कर चोरी का सामान घोषित किया गया। पुलिस ने मामले में नकदी भी अपने पास रख ली थी। राहुल कुमार को जेल भेजा गया और तब से उनके साथ आईओ उत्तम कुमार मंडल द्वारा लगातार कथित शोषण और धमकियां देने की घटनाएँ सामने आई हैं।
न्याय की मांग और धमकियां
पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है कि यदि वीडियो किसी को दिखाया गया तो जान से मार देंगे। उन्होंने न्याय की मांग की है और एसपी संदीप कुमार सिंह को भी आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जमादार का बयान
इस मामले में आरोपी जमादार उत्तम मंडल ने कहा कि वे विधि सम्मत कार्रवाई कर रहे हैं और शराब और घूस के मामले में उनकी जानकारी नहीं है।





