---Advertisement---

Munger News: झील में मिला लापता युवक सुमन कुमार का शव

On: November 23, 2025 10:10 AM
Munger News: झील में मिला लापता युवक सुमन कुमार का शव
---Advertisement---

Munger News: जिले के हवेली खड़गपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने हवेली खड़गपुर झील में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि शव मोहनपुर गांव के 29 वर्षीय सुमन कुमार का है, जो 18 नवंबर से लापता था।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले ही खड़गपुर थाना में दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमन कुमार के रूप में की। सुमन कुमार मोहनपुर निवासी संजय शर्मा का बड़ा बेटा था और रायपुरा सैनिक चौक पर साइबर कैफे चलाता था।

अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। घर में मातम का माहौल है, जबकि गांव के लोग भी बड़ी संख्या में झील स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने सुमन की मौत को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को झील में फेंक दिया गया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Also Read: Sonepur Mela में छाया 1 करोड़ रुपये का भैंसे ‘प्रधान जी’

पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। ताकि घटनास्थल और शव से जुड़े सबूतों की गहन जांच की जा सके। अधिकारियों के अनुसार परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment