Nawada News: नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर इलाके में हथियार के बल पर एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अतुल कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी राजेंद्र नगर क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल थे।
Also Read: दरभंगा में मुठभेड़ जैसी स्थिति, चोरी के सात आरोपी हथियारों संग गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।





