---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में…

On: November 29, 2025 6:08 PM
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में
---Advertisement---

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में ग्रैप-3 के हटते ही प्रदूषण ने एक बार फिर अपना प्रभाव दिखाया है। शुक्रवार सुबह धुंध और हल्के कोहरे ने राजधानी को ढक लिया, जबकि आसमान में स्मॉग की चादर दिखाई दी। दृश्यता कम होने के कारण लोग मास्क पहनकर निकलते नजर आए और सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब श्रेणी में आता है। गुरुवार की तुलना में इसमें 8 सूचकांक की गिरावट आई है।

एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे प्रदूषित रही, यहां AQI 388 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 378, गाजियाबाद में 347 और गुरुग्राम में 320 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। फरीदाबाद में हवा अपेक्षाकृत साफ रही और यहां सूचकांक 190 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

Also Read: जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर अभियान

दिल्ली में वायु गुणवत्ता पर विभिन्न स्रोतों का प्रभाव भी देखा गया। वाहन प्रदूषण का योगदान 18.099 प्रतिशत, पराली जलाने से 1.275 प्रतिशत, निर्माण गतिविधियों से 2.784 प्रतिशत, उद्योग से 4.152 प्रतिशत और आवासीय क्षेत्रों से 4.626 प्रतिशत रहा। हवा उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बह रही थी।

शुक्रवार दोपहर तीन बजे PM10 की मात्रा 335.5 और PM2.5 की मात्रा 192.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक राजधानी में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों और संवेदनशील लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment