Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में 25 दिसंबर एक खास दिन साबित होने जा रहा है, जब पहली बार दर्शकों को सबसे बड़ी वेब सीरीज़ “जान लेगी सोनम” देखने को मिलेगी। स्टेज ओरिजनल की यह सीरीज़ हर गुरुवार और शुक्रवार को रिलीज़ होगी। यह कहानी बेलगाम मोहब्बत, जुनून और रिश्तों की सीमाओं को तोड़ते अंदाज में पेश करती है और भोजपुरी वेब कंटेंट को नया मुकाम देने वाली है।
वेब सीरीज़ में संयुक्ता रॉय और गोलू तिवारी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय पांडे, गौरव पंडित और मोनी रॉय अहम किरदारों में नजर आएंगे। कहानी सोनम और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम एक अमीर और रूढ़िवादी परिवार की लड़की है, जिसे सत्या से बेइंतहा मोहब्बत हो जाती है। सत्या की संवेदनशीलता और केयरिंग ने सोनम के प्यार को जुनून में बदल दिया है।
Also Read: गया-बोधगया रोड पर निजी मॉल का उद्घाटन, राजनीति पर बोले मंत्री
इस वेब सीरीज़ को चंदन सिंह ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। निर्माता के अनुसार, “जान लेगी सोनम” सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि विश्वासघात, बदले और जुनून की दास्तान भी है। वेब सीरीज़ का प्रोडक्शन वैल्यू और कंटेंट क्वालिटी भोजपुरी सिनेमा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाई देगी।
सीरीज़ के प्रमुख टीम में परवीन सिंघल चीफ कंटेंट ऑफिसर, निधि मिश्रा कंटेंट हेड और धर्मेंद्र सिंह व अमर दुबे कंटेंट मैनेजर्स हैं। इस प्रोजेक्ट में कई सशक्त कलाकार जैसे संयुक्ता रॉय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत और अन्य शामिल हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।







