Kumar Sonu: म्यूज़िक प्रोड्यूसर संजय बेडिया गिरगाउकर ने गायक कुमार सानू और म्यूज़िक डायरेक्टर संजीव चतुर्वेदी पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। संजय ने बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी बेडिया फिल्म म्यूज़िक के लिए तैयार किए गए गीतों के एवज में संजीव चतुर्वेदी को करीब 15 से 20 लाख रुपये का भुगतान किया था। उनका कहना है कि इस राशि के बावजूद उन्हें किसी भी गाने की NOC अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे गानों को न तो रिलीज किया जा सकता है और न ही प्रमोशन किया जा सकता है।
Also Read: जीतन राम मांझी का आरोप- “गरीब जेल जा रहे, तस्कर चुनाव लड़कर जीत रहे”
संजय बेडिया का कहना है कि उन्होंने कुल दस गाने तैयार करवाए थे, लेकिन NOC न मिलने के कारण पूरा प्रोजेक्ट अटका हुआ है। इस संबंध में जब उन्होंने गायक कुमार सानू से बात की तो सानू ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए कोई भुगतान नहीं मिला है। इसके बाद संजय को शक है कि दोनों के बीच मिलीभगत है, जिसके कारण उन्हें अधिकार नहीं दिए जा रहे और उनके यूट्यूब चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक भी डलवा दी गई है। उनका आरोप है कि स्ट्राइक हटाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की गई।
संजय ने इस पूरे मामले की शिकायत मीरिश्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि एक छोटे प्रोड्यूसर के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उद्योग में काम करने वाले नए लोगों का मनोबल टूटता है। संजय ने यह भी बताया कि उनके पास ऑडियो सबूत मौजूद हैं, जिसमें कुमार सानू कथित रूप से पैसे न मिलने की बात स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगीत उद्योग में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी निर्माता के साथ ऐसी स्थिति दोबारा न हो।







