Bihar News: बिहार की सामाजिक और राजनीतिक वास्तविकताओं को नई आवाज़ देने वाला गीत “बौराई से होगैले का” डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। रिलीज़ के कुछ ही समय में इसे 10,27,006 से अधिक बार देखा जा चुका है, और यह लगातार वायरल हो रहा है। गीत की कहानी मुजफ्फरपुर कांड पर आधारित है और इसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
निर्देशन और प्रस्तुति में दम
यह गीत स्पार्क मीडिया और ए ए ए प्लेनेटरी फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले तैयार किया गया है। फ़िल्मकार कुमार नीरज के निर्देशन और रोशन सिंह काशी की लेखनी, संगीत और आवाज़ ने इसे संवेदनशील लेकिन प्रभावशाली रचना बना दिया है।
कुमार नीरज कहते हैं,
“हमने यह गीत बिहार के लोगों की वास्तविकताओं को सामने लाने के लिए बनाया है। जनता का स्नेह साबित करता है कि लोग अपनी मिट्टी की सच्चाई को कला के माध्यम से देखना चाहते हैं।” उनका मानना है कि यह गीत आने वाले वर्षों में बिहार के सामाजिक परिवर्तन का एक जीवंत दस्तावेज़ माना जाएगा।
Also Read: सीतामढ़ी में HIV मरीजों की संख्या बढ़ी, 400 बच्चे भी प्रभावित
सफलता के पीछे टीम की मेहनत
गीत के निर्माण में प्रोड्यूसर वैशाली देव, बीना शाह और खुशबू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई, जबकि मोहम्मद शफीक और नसीम अहमद खान सह-निर्माता के रूप में जुड़े। सिनेमैटोग्राफर नजीब खान ने बिहार की मिट्टी और भावनाओं को कैमरे के माध्यम से जीवंत किया। उनके सहयोगी अमान खान (सेकंड डीओपी), रवींद्र झा (HOP), प्रारब्ध श्रीवास्तव (EP), नवजोत पोद्दार और राम प्रजापति (एडिटिंग) ने तकनीकी रूप से गीत को सशक्त बनाया।
हर दृश्य बिहार के जीवन संघर्ष, उम्मीद और संवेदना का प्रतीक बनकर उभरता है, जिसे दर्शक अपने अनुभवों से जोड़ पा रहे हैं।
कलाकारों और टीम का योगदान
गीत में रोशन सिंह काशी ने गायक और निर्माता के रूप में योगदान दिया। उन्होंने कहा,
“यह गाना मनोरंजन से आगे बढ़कर बिहार के आम जीवन का दस्तावेज़ है। हमें गर्व है कि यह गीत हर वर्ग के लोगों के भीतर अपनी आवाज़ पैदा कर रहा है।”
गीत में अक्षय वर्मा, निशाद राज राणा, राजवीर सिंह, नाज़नीन पटानी, अनिल कुमार यादव, राजू कुमार, हीना पांचाल, एनी पांडे, दिव्या त्यागी, उर्जन, मनीषा ठाकुर, हीना खान, मुनमुन सरकार, आशीष सिंह, रतन सिंह राठौड़, प्राची मिश्रा, शक्ति कुमार, राम सुजान सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से कहानी को जीवंत किया। गीत के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।







