Bhojpuri News: भोजपुरी दर्शकों के लिए इस सप्ताहांत बड़े मनोरंजन का मौका लेकर आया है। भोजपुरी सिनेमा का नंबर 1 चैनल ‘भोजपुरी सिनेमा’ पहली बार पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म “दुल्हनिया नाच नचाये” का प्रसारण कर रहा है। इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 दिसंबर, शनिवार शाम 5:30 बजे और 14 दिसंबर, रविवार सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। दर्शक इसे दंगल प्ले ऐप पर भी देख सकते हैं।
फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की मजबूती और भोजपुरी संस्कृति की मिठास से भी भरपूर है। कहानी में गांव की पृष्ठभूमि, संघर्ष, प्रेम और परंपरा का खूबसूरत मिश्रण है। हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का संतुलित संगम इसे संपूर्ण फैमिली एंटरटेनर बनाता है।
Also Read: पटना में STET अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड आंसर की की मांग तेज
फिल्म में शुभी शर्मा अपनी भावनात्मक और सरल भूमिका में दर्शकों को आकर्षित करती हैं। उनका अभिनय और स्क्रीन प्रेज़ेंस कहानी को जीवंत बनाता है। स्मृति सिन्हा का सशक्त और प्रभावी अभिनय कहानी को मजबूती प्रदान करता है। दोनों कलाकारों ने फिल्म के हर दृश्य में अपनी पूरी क्षमता दिखाई है।
फिल्म के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और भोजपुरी लोक-संस्कृति की महक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। संगीत और गीत फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को और मजबूत करते हैं। फिल्म का निर्माण रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं और गीतकार मनोज भावुक और संतोष उत्पाती हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
फिल्म का हर पहलू—कहानी, अभिनय और संगीत—भोजपुरी सिनेमा के पारिवारिक मनोरंजन को नए स्तर पर ले जाता है। इस सप्ताहांत अपने परिवार के साथ बैठकर “दुल्हनिया नाच नचाये” का आनंद लेना बिल्कुल न भूलें।







