---Advertisement---

नीतीश–मोदी मुलाकात पर बोले अशोक चौधरी, सात निश्चय 3.0 पर चर्चा

On: December 22, 2025 6:37 PM
नीतीश–मोदी मुलाकात पर बोले अशोक चौधरी, सात निश्चय 3.0 पर चर्चा
---Advertisement---

Patna News: पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को लेकर राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद इस तरह की मुलाकातें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं और इसमें बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने बताया कि इस बैठक के दौरान सात निश्चय योजना 3.0 को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही इस बात पर भी विचार किया गया कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में किस तरह से सहयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजनाओं और मंजूरियों को लेकर इस तरह की बैठकें आवश्यक होती हैं।

Also Read: बिहार के गांवों में BP-डायबिटीज मरीजों को घर बैठे मिलेगी दवा

मंत्री अशोक चौधरी ने हाल में सामने आए कुछ बयानों और आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के यह दावा किया गया है कि विस्थापित लोगों को कूड़ेदान में डाला गया और उन्हें केवल आरएसएस का कार्यकर्ता बताया गया। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि न तो इसका कोई आधार है और न ही कोई सबूत प्रस्तुत किया गया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह सोचना चाहिए कि पार्टी को मौजूदा राजनीतिक हालात से बाहर कैसे निकाला जाए।

अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से कुछ हासिल नहीं होता। बेहतर होगा कि कांग्रेस अपने संगठन और सहयोगियों पर ध्यान दे और खुद को मजबूत करने की दिशा में काम करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment