Patna News: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना आगमन पर उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर स्कूल तक समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मंत्री नितिन नवीन तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Also Read: अतरी में महादलितों को कंबल वितरण, विकास और सुविधाओं का वादा
एयरपोर्ट पर स्वागत के पश्चात एक भव्य रोड शो निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिलर स्कूल पहुँचा। यहाँ मिलर छात्र संघ की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
इसी क्रम में नितिन नवीन के आवास पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने गुलदस्ता भेंट कर सभी को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता भी मौजूद रहे।






