---Advertisement---

रांची में विराट कोहली का धमाका! 52वां ODI शतक ठोका

On: November 30, 2025 7:28 PM
रांची में विराट कोहली का धमाका! 52वां ODI शतक ठोका
---Advertisement---

Ind Vs SA Match: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 30 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (57) और विराट कोहली (नाबाद 133 रन, 115 गेंदें, 11 चौके, सात छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी की।

कोहली ने आज अपना 52वां वनडे शतक बनाया, जिससे उनके कुल स्कोर 83 हो गए। भारत के दिग्गज विराट कोहली का बल्ला खूब बोला। भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने 102 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए शतक पूरा किया। कोहली ने 38वें ओवर में मार्को जेनसन की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।

यह विराट कोहली का 52वां वनडे शतक था, कोहली के इंटरनेशनल करियर में 83 सेंचुरी हो गई हैं। किंग विराट कोहली अपने इंटरनेशनल करियर में 83 सेंचुरी तक पहुंच गए हैं। कोहली ने टेस्ट में 30 और T20 इंटरनेशनल में एक सेंचुरी बनाई है। कोहली की पिछली सेंचुरी इसी साल 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में आई थी। कोहली ने नाबाद 100 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

Also Read: भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3300 लीटर विदेशी शराब बरामद

रांची में विराट कोहली का रिकॉर्ड मजबूत है। विराट कोहली का रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शानदार रिकॉर्ड है। इस मैदान पर कोहली की यह तीसरी ODI सेंचुरी थी। कोहली ने इस मैदान पर पांच इनिंग खेली हैं, जिसमें 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। तीन सेंचुरी के अलावा, उन्होंने इस मैदान पर एक हाफ सेंचुरी भी बनाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment